नवीन चौहान
कुछ दिनों से रुड़की क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर एसपी देहात व सीओ रुड़की के निकट पर्यवेक्षण व SHO रुड़की तथा CIU इंचार्ज रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए दौराने चेकिंग अभियुक्तगण बिजनौर निवासी नौशाद व इस्लाम को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों की निशांदेही पर 07 दोपहिया वाहन व चोरी के 04 मोबाइल भी बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई,
बरामद किये गए कुल 08 वाहनों में से 01 कोतवाली रूडकी, 03 थाना श्यामपुर 01 देहरादून, 01 नजीबाबाद थानों से सम्बन्धित हैं शेष अन्य वाहनों के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अंतरराज्यीय चोर है. अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वो बस से आकर जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी तथा बिजनौर जिले में बड़ी आबादी वाले कस्बे में जाकर दिन में घूम कर रेकी करते थे और होटलों में कमरे किराए पर लेकर रहते थे दिन में चयनित स्थानों पर देर रात जाकर मोटरसाइकिल को मास्टर चाबी से खोल कर चोरी कर लेते थे।
- एसएसपी नवनीत भुल्लर का सख्त एक्शन, हरिद्वार पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
- एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सहिंत 06 लोगों को किया निलम्बित
- उत्तरी हरिद्वार से 9 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
- कुम्भ-2027 की तैयारियां तेज, सड़क और रेल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
- हरिद्वार में अवैध खनन के मामले में वन आरक्षी निलंबित



