दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, चार दिन बनी रहेगी बारिश की संभावना




Listen to this article

मेरठ।
मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता दिख रहा है। ऐसा एक ​पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से संभावना बन रही है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले तीन चार दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना बनी रहेगी।
मोदीपुरम स्थित आईआईएफएसआर के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डॉ एन सुभाष ने बताया कि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा, यह औसत था। उन्होंने बताया कि दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अब अगले तीन चार दिन बारिश होने की संभावना है। फिलहाल बादल रहेंगे, रात का तापमान औसत से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा।