नदी में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत, महिला की भी नदी में गिरकर मौत




Listen to this article

नवीन चौहान.
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिये हैं। दूसरी घटना में एक स्कूटी सवार महिला की यमुना नदी में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर नीचे युमना नदी में गिर गई।

पुलिस के मुताबिक 13/04/2024 को ग्राम डुमेट के पास यमुना नदी में नहाते समय दो युवकों के डूबने की सूचना कोतवाली विकासनगर को प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कोतवाली विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के शव को एसडीआरएफ, जल पुलिस की मदद बाहर निकला गया, दोनों युवक टाल ब्रोश कंपनी लांघा रोड में कार्य करते थे जो अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने आए थे। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गयी है। मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों के संबंध में जांच प्रचलित है।

मृतकों के नाम ऋतिक उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी कलानीछीना, जनपद पिथौरागढ़, उम्र- 25 वर्ष और संदीप राणा पुत्र दीवान सिंह राणा निवासी जयनगर, छतरपुर, जनपद- उधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष बताए गए हैं।

दूसरी घटना में एक स्कूटी के अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम हत्यारी के पास मंडावा धार पर लगभग 70 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कोतवाली विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाल कर तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया, घटना में एक महिला की मौके पर मृत्यु हो गयी, जिसके शव को खाई से बाहर निकाल कर मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया है, पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।

घायलों के नाम अजय राय पुत्र अस्त्र राय निवासी ग्राम जूडो विकास नगर, देहरादून उम्र 32 वर्ष, और निलिनी राय पुत्री अजय राय निवासी उपरोक्त, उम्र – 03 वर्ष। मृतक महिला का नाम सीमा राय पत्नी अजय राय निवासी उपरोक्त, उम्र 25 वर्ष है।