नवीन चौहान.
उधमसिंह नगर पुलिस और कुमाऊ एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 69 ग्राम अफीम बरामद हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16.07.2023 को चौकी रम्पुरा थाना रूद्रपुर पुलिस व एएनटीएफ एसटीएफ कुमाऊ की संयुक्त टीम द्वारा दौराने चैकिंग रामपुर रोड की तरफ से एक व्यक्ति पीठ में पिट्ठू बैग लगाए एक मोटरसाइकिल में आता हुआ दिखाई दिया। जो हम पुलिसकर्मियो को चैकिंग करता हुए देख सकपका गया और एकदम से अपनी मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर रामपुर रोड की तरफ जाने का प्रयास करने लगा, शक होने पर मौका दिए बिना ही उसे पकड़ लिया। इस तरह पुलिस को चैकिंग करते हुए देखकर मुड़कर भागने का प्रयास करने का कारण पूछा तो यह व्यक्ति चुप हो गया और अपनी पीठ में टांगे पिट्ठू बैग को उतार कर बैग से काले रंग का चिपचिपा पदार्थ भरी एक पारदर्शी पन्नी निकाल कर दी और बताया कि साहब मेरे पास यह अफीम 01 किलो 69 ग्राम थी इसलिए मैं आप लोगों को देखकर पीछे मुड़कर भाग रहा था।
इस व्यक्ति से नाम पता पूछा तो इस व्यक्ति ने अपना नाम रूम सिंह पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम जगन्नाथपुर मजरा थाना सिरौली तहसील आंवला जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष बताया।। अभियुक्त से बरामदा अफीम के कागजात व लाईसेंस तलब किया तो नहीं दिखा पाये। अभियुक्त को धारा 8/18/60NDPS ACT के अन्तर्गत 17.35 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुFIR NO – 416/2023 धारा 08/18/60 NDPC ACT पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को मा0न्या० पेश किया जा रहा है।

- नृत्य प्रतियोगिता, बास्केटबाॅल और बैडमिंटन में डीएवी, हरिद्वार के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
- वैशाखी स्नान और सद्दभावना सम्मेलन पर हरिद्वार में पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
- गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे 21 श्रद्धालु, जल पुलिस ने किया रेस्क्यू
- मकान मालिकों को पुलिस की चेतावनी, किरायेदार का सत्यापन न कराने पर कार्रवाई
- रन फॉर अवेयरनेस रैली में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नशा साइलेंट वार-निशाना है युवा शक्ति




