एसडीएम के नेतृत्व में हरिद्वार में चला अतिक्रमण पर पीला पंजा: VIDEO








Listen to this article

नवीन चौहान.
एसडीम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में नगर कोतवाली क्षेत्र में युद्ध स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया. बाल्मीकि चौक से नगर कोतवाली के सामने, अपर रोड और विष्णु घाट के दोनों और सड़क किनारों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

इसी के साथ दुकानदारों के अतिक्रमण स्थान पर रखे सामान को जप्त किया गया।
दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई. अतिक्रमण हटाने के लिए चले अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।