नवीन चौहान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते है। डॉ निशंक का प्रकृति प्रेम भी किसी से छिपा नही है। वह सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखते है और उनकी तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते है। लेकिन इस बात खबर उनके कार्यकर्ता प्रेम की करते है। जनता की समस्याओं को अवगत कराने दिल्ली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता मनोज गौतम को सबसे पहले भोजन कराकर स्वागत किया।
हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ता और रेलवे बोर्ड के सदस्य मनोज गौतम हरिपुर कलॉ अंडर पास की समस्या को लेकर हरिद्वार सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। लेकिन केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक के आवास पर शिक्षा विभाग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण वीडियो कांफ्रेसिंग की बैठक चल रही थी। कई घंटों तक चली इस बैठक के कारण भाजपा कार्यकर्ता मनोज गौतम को काफी इंतजार करना पड़ा। जब इस बात का पता केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक को चला तो उन्होंने तत्काल अपने ओएसडी अजय बिष्ट को कुशल क्षेम पूछने भेजा और भोजन कराने के निर्देश दिए। भाजपा कार्यकर्ता मनोज गौतम को पूरे सम्मान के साथ भोजन कराया गया और फिर केंद्रीय मंत्री ने रात्रि करीब साढ़े 10 बजे मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री डॉ निशंक ने हरिद्वार की जनता के बारे में जानकारी ली। विकास कार्यो संबंधी बातचीत की। भाजपा कार्यकर्ता मनोज गौतम निशंक प्रेम से काफी गदगद है। बताते चले कि मनोज गौतम निशंक के सबसे वफादार कार्यकर्ताओं में माने जाते है। जो उनके सबसे करीबी है। करीब 16 सालों से निशंक प्रेम में भाजपा की सेवा कर रहे है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ निशंक का भाजपा कार्यकर्ता से अनूठा प्रेम



