संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की अपील अपने मोबाइल फोन रखे चार्ज और टार्च की रखे व्यवस्था, जा सकती है बिजली




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वह हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में अपनी वैकल्पिक व्यवस्था करके रखे।

मोर्चा ने अपील करते हुए कहा कि ​जनता अपने मोबाइल फोन चार्ज रखे, बिजली जाने पर टार्च आदि की व्यवस्था जरूर करके रखे। मोर्चा ने हड़ताल के दौरान लोगों से वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की है।

अपनी मांगो को लेकर मोर्चा ने 26—27 जुलाई की मध्य रात्रि 12 बजे से अपनी हड़ताल की चेतावनी दी है। हालांकि कर्मचारियों की हड़ताल को टालने के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों से वार्ता की जा रही है।