उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने बंशीधर भगत




Listen to this article

नवीन चौहान
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की सरकार में केबिनेट मंत्री रहे बंशीधर भगत को भाजपा का नये प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मृदुभाषी बंशीधर भगत की संगठन और जनता के बीच मजबूत पकड़ है। वह भाजपा को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में बंशीधर भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। बताते चले कि बंशीधर भगत नैनीताल की कालाढुंगी विधानसभा से विधायक भी है।