राज्य की 19वीं सालगिरह पर पुलिस की रैतिक परेड




Listen to this article

सोनी चौहान
राज्य स्थापना दिवस की 19वीं सालगिरह के अवसर पर आज 9 नवम्बर 2019 को पुलिस लाईन देहरादून में एक पुलिस रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में विशिष्ट अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत उपस्थित रहे।


परेड का नेतृत्व सेनानायक एसडीआरएफ तृप्ती भट्ट ने किया। दूसरी कमाण्ड उप सेनानायक आईआरबी स्वपन किशोर द्वारा की गयी। परेड का आरम्भ एडजूटेन्ट विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक के साथ किया गया। परेड में उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखाओं के ट्रैफिक पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी, पुलिस दूरसंचार, दंगा नियन्त्रण, डॉग स्क्वाड, कमाण्डो दस्ता, फायर सर्विस, सीपीयू आदि सम्मिलित थे। कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक पूनम प्रजापति, एवं आरक्षी फायर मनीष पन्त ने किया।


राज्यपाल ने पुलिस के 05 अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एवं पुलिस पदकों से अलंकृत किया।
‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’’
संजीव कुमार कौशिक, पुलिस उपाधीक्षक, हरेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(से0नि0)


‘‘पुलिस पदक’’
हरिश चन्द भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक(से0नि0), पूरण सिंह भण्डारी निरीक्षक नागरिक पुलिस(से0नि0), राम प्रसाद प्लाटून कमाण्डर विशेष श्रेणी (से0नि0)।


उत्तराखण्ड पुलिस हिमरक्षक डेयर डेविल्स के मोटरसाईकिल दल द्वारा अपने हैरतअंगेज करतब दिखाये गये। इसके साथ ही श्वान दल, घुड़सवार पुलिस, अमेजिंग राइफल ड्रिल तथा कमाण्डो दस्ते द्वारा आंतकवादियों से मुठभेड़ व एस0डी0आर0एफ0 द्वारा आपदा के दौरान वन मिनट ड्रिल के माध्यम से बचाव कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।