डीजीपी अशोक कुमार बोले रेस्क्यू अभियान रहेगा जारी, आखिरी तक डटेंगे हम, देंखे वीडियो




Listen to this article


नवीन चौहान

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि चमोली में रेस्क्यू अभियान जारी रहेगा। सर्च, राहत और बचाव कार्यो को गति प्रदान की गई है। आखिरी तक रेस्क्यू अभियान को जारी रखा जायेगा। अभी तक 58 शव बरामद कर लिए गए है।


हरिद्वार में स्नान पर्व पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने हरकी पैड़ी पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने न्यूज127 से खास बातचीत करते हुए चमोली हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा की घड़ी में पुलिस ने बेहतर कार्य किया। इस अभियान को आगे भी जारी रखा जायेगा। मलबे में दबे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अलावा, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और सेना के जवान राहत और बचाव कार्यो में लगे है। उन्होंने कहा कि अभियान में तेजी लाई गई है। तपोवन, रैंणी क्षेत्र में राहत-बचाव, खोज के सारे ऑपरेशन चलते रहेंगे। हम आखिरी लापता व्यक्ति की खोज तक अभियान जारी रखेंगे। आपसे अनुरोध है कि प्रशासन के साथ अपना सहयोग बनाए रखें।