उत्तराखंड सरकार ने जारी किया छुट्टी का कलेंडर, इगास पर्व का अवकाश नहीं




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में वर्ष 2022 में होने वाली छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।

गुरुवार को सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके अदेश जारी किए। जारी सूची में 22 सार्वजनिक अवकाश और 18 निर्बंधित अवकाश दिए गए हैं।

अवकाश की सूची में 16 जुलाई को हरेला और 30 अक्तूबर को छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। लेकिन इस सूची में इगास पर्व की छुट्टी नहीं दी गई है। 

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल मैनुअल ऑफ गर्वमेंट ऑर्डस के पैरा 243 के तहत 2022 के लिए राज्य में अवकाश की सूची जारी की गई है।