उत्तराखंड अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 802








Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 802 पहुंच गई है। रविवार को दोपहर में जारी बुलेटिन में 53 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने की जानकारी दी गई। प्रदेश में ठीक हुए कोरोना मरीजों की संख्या 102 है। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 692 है। हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव के 15 नए केस मिले हैं। सभी रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं जो मुंबई से यहां पहुंचे हैं। प्रदेश में अब तक पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।