उत्तराखंड पुलिस का सख्त चेकिंग अभियान, सुधर जाओ वरना होगी मुसीबत








Listen to this article

नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस 1 सितंबर 2019 से विशेष तौर पर वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना और टू-व्हीलर पर ट्रिपल राईडिंग करना पड़ेगा भारी पड़ेगा।
सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए उत्तराखंड पुलिस चेकिंग अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें यातायात नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं होगी। समस्त जनपदों में दिनांक 01 सितम्बर 2019 से एक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें ऐसे वाहन चालकों के चालान एवं वाहन सीज करने की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/निदेशक यातायात केवल खुराना ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने और दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने से सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा करके वाहन चालक अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं। समस्त जनपद प्रभारियों को ऐसे वाहन चालकों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया है।