उत्तराखंड की जाबांज पुलिस ने किया ऋषिपाल का प्लान प्लॉप




Listen to this article

नवीन चौहान, देहरादून। बदमाश कितना भी शातिर क्यो ना हो लेकिन पुलिस से होशियार नहीं हो सकता है। देवपाल की हत्या कराने वाले ऋषिपाल ने दिमाग के पूरे घोड़े दौड़ाकर एक बहुत ही शातिर प्लान बनाया था। लेकिन हरिद्वार पुलिस की जाबांजी और देहरादून पुलिस की मेहनत ने उसके प्लान को फेल कर दिया। हरिद्वार पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किये अजय, मोहित और विकास से सभी राज उगलवा लिये। यदि तीनों बदमाश मौके से गिरफ्तार नहीं हो पाते तो शायद ऋषिपाल अपने प्लान में कामयाब हो जाता। पुलिस भी पहला शक चीनू पंडित पर ही करती। लेकिन मित्र पुलिस ने अपनी जान की परवाह किये बिना बदमाशों की गोली के सामने आकर मुकाबला किया। केस की सच्चाई को उजागर किया और असली कातिलों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

कुख्यात बदमाश देवपाल राणा की हत्या कराने वाले मास्टर माइंड ऋषिपाल राणा ने बहुत ही शातिराना तरीके से एक सुनियोजित प्लान बनाया था। लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने ऋषिपाल के प्लान को प्लॉप कर दिया। ऋषिपाल राणा ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी चांदनी देवी ननौता ब्लॉक प्रमुख है। जबकि देवपाल राणा से उसकी राजनैतिक रंजिश है। उसको शक था कि देवपाल जेल से रिहा होने के बाद उसकी हत्या करा देंगा। इसी के चलते उसने एक देवपाल की हत्या का प्लान बनाया। ऋषिपाल ने बताया कि देवपाल सुनील राठी गैंग का सदस्य था। जबकि राठी गैंग की चीनू पंडित गैंग से रंजिश है। उसने सोचा ि कवह देवपाल राणा की हत्या करायेगा तो पुलिस का शक चीनू पंडित गैंग पर जायेगा। पुलिस देवपाल राणा की हत्या में चीनू पंडित गैंग को पकडे़गी। लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने ऋषिपाल के मंसूबों पर पानी फेर दिया।