संत रविदास शोभा यात्रा के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प, एक की मौत की खबर








Listen to this article

न्यूज 127.
जनपद के भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र में संत रविदास शोभा यात्रा के दौरान दो गुटों में हिसंक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पथराव हुआ, फायरिंग किये जाने की भी जानकारी सामने आयी है। इस घटना में तीन लोगों के गोली लगने से घायल होने की जानकारी सामने आयी है। जिसमें एक की मौत होने की खबर भी आ रही है, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में आज संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। वहां लोग वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह विवाद को शांत कराया, किंतु शोभायात्रा समाप्ति के बाद विवाद में पुनः हिंसक रूप ले लिया। दो गुट आमने-सामने आ गए, जिसके चलते जमकर पथराव और फायरिंग हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। घटना को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसएसपी ने दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।