चीन में कोहराम मचा रहे वायरस की भारत में दस्तक, 8 साल की बच्ची में मिले लक्षण




Listen to this article

न्यूज 127.
चीन में कोहराम मचा रहे HMPV वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। बेंगलुरु में 8 साल की बच्ची में इस वायरस के लक्षण मिले हैं। मीडिया में निजी अस्पताल की लैब में जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने की जानकारी दी गई है।

चीन में ये वायरस बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुखाम जैसे होते हैं, लेकिन कमजोर इम्युनिटी वालों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। भारत में इसकी दस्तक होने की जानकारी से हड़कंप मचा है।

चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण की भारत में केस मिलने की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कर्नाटक सरकार का कहना है कि वायरस के स्ट्रेन के बारे में जानकारी नहीं है। फिलहाल वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।