संजीव शर्मा.
मेरठ। सोसाइटी ऑफ ग्रीनवर्ड फॉर सस्टेनेबल एनवायरमेंट के तत्वाधान में सोमवार को अक्षरधाम कॉलोनी में जल संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष डॉ एस चौहान ने कहा जल ही जीवन है, इस समय जरूरत है जल संरक्षण की। जल संरक्षण की दिशा में हम सभी को ध्यान देना होगा। अपने स्तर से प्रयास करके एक अभियान चलाकर जन संरक्षण की शुरुआत करनी होगी।
अध्यक्ष ने कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्य आस-पास के गांव में जाकर छोटी छोटी बैठक और चौपाल के माध्यम से अनुरोध करेंगे कि इस वर्ष प्रत्येक गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में का अभियान चलाकर जल संरक्षण करें।
सोसाइटी की कोषाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा उनकी सोसायटी द्वारा इस वर्ष विशेष अभियान चलाकर बच्चों की स्कूलों एवं गांव में जाकर जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। जल संरक्षण दिवस पर छात्राओं के द्वारा शपथ ली गई और इस दिशा में सभी को प्रेरित करने के लिए अपनी सहभागिता देने के लिए वचनबद्धता निभाई गई। इस दौरान सरिता सेंगर, कल्पना, ममता, सविता, मीनाक्षी, ज्योति, अंजलि, शिवानी, पूजा तिवारी आदि ने भाग लिया।
- वो मदन के कद को नापते रहे, धुरंधर धामी ने किया ‘सरकार’ की आपदा का प्रबंधन
- एनएसएस शिविर में स्वयंसेवियों ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में लिया भाग
- धामी कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री ने रखी प्रशासनिक कमान अपने पास
- कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देने में ICAR की महत्वपूर्ण भूमिका: कुलपति
- ज्वालापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और नशा तस्कर



