हेड कांस्टेबल के निधन से हरिद्वार पुलिस में शोक की लहर




Listen to this article

न्यूज 127.
कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का लंबी बिमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से हरिद्वार पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई। स्वराज सिंह नेगी कैंसर रोग से थे पीड़ित, उनका हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में उपचार चल रहा था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने हेड कांस्टेबल के निधन पर गहरा शोक जताया।
हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में उपचार के दौरान कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी पुत्र स्व0 श्याम सिंह नेगी निवासी घण्ता थाना चकराता जनपद देहरादून का कर्क रोग के कारण कल दिनांक 30.05.2025 को देहांत हो गया।
आज दिनांक 31.05.2025 को जनपद देहरादून विकासनगर में यमुना किनारे स्थित हरिपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान से साथ स्व0 स्वराज सिंह नेगी को अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके परिजनों के साथ-साथ साथी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।
वर्ष 2001 में बतौर आरक्षी उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती हुए स्व0 स्वराज सिंह नेगी की मृत्यु की खबर मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। अपने मिलनसार व्यवहार के लिए अपने साथियों के बीच विशिष्ट स्थान रखने वाले स्व0 स्वराज सदैव याद किए जाएंगे।