गुरूकुल कांगड़ी में जंगली हाथी चला मस्त चाल, ‘प्रोफसरों’ से पूछा सवाल, बुलाओं वन विभाग




Listen to this article

काजल राजपूत.
जंगली हाथियों की चहलकदमी से हरिद्वार के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। हाथियों का सैर सपाटा किसानों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। जिसके चलते किसानों को फसलों को नुकसान हो रहा है।

लेकिन हद तो तब हो गई जब हाथियों ने अपने विचरण क्षेत्र का विस्तार करते हुए आबादी के क्षेत्र गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रवेश करना शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात कि हाथी अपनी मस्त चाल चलता रहा और लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ती रही।

शुक्रवार की सुबह गुरूकुल कांगड़ी के अमन चौक पर एक जंगली हाथी अपनी मस्त चाल में आता हुआ दिखाई दिया। हाथी को देखने के लिए रोमांच बढ़ गया। लोग घरों से बाहर आकर हाथी देखने लगे। हाथी अपनी मस्त चाल में सैर सपाटा करते हुए जंगल की तरफ निकल गया। इस दौरान कई प्रोफेसरों की सांसे अटक गई। ​

विदित हो कि शनिवार को ही ग्राम गाडोवाली में वन विभाग, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की संयुक्त महापंचायत हाथियों की समस्या से निताज दिलाने के लिए हुई थी। जिसमें डीएफओ हरिद्वार ने आश्वासन दिया था कि हथियों को आबादी में रोकने के ​लिए व्यापक उपाय किये जाएंगे।