नवीन चौहान
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस के रडार पर कई पुलिस अधिकारी है। उनकी परफारमेंस को परखा जा रही है। चोरी और मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने में नाकाम थाना प्रभारियों पर गाज गिर सकती है। इसके अलावा कई पुलिस अफसरों के फेरबदल की संभावना भी है। एसएसपी पुलिस अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा कर रहे है।
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जनपद पुलिस को बेहतर कार्य करने और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया था। इसके अलावा जनपद में अपराध की रोकथाम करने के साथ ही मादक पदार्थो की ब्रिकी पर पूर्णतया अंकुश लगाने के आदेश दिए थे। एसएसपी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान और गश्त को प्रभावी बनाया। लेकिन प्रेम नगर आश्रम में आयोजित केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बैठक में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के विधायकों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाया था। स्मैक और शराब की अवैध तरीके से ब्रिकी पर पुलिस की फजीहत की। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने विधायकों को भरोसा दिया था कि पुलिस प्रभावी तरीके से कार्यवाही करेंगी। मादक पदार्थो की ब्रिकी के खिलाफ अभियान शुरू किया जायेगा। जिसके बाद से पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है और तस्करों को जेल भेज रही है। लेकिन एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस कुछ थाना प्रभारियों की कार्यशैली से संतुष्ट नजर नही है। उन्होंने पुलिस को सख्त चेतावनी दी और उनके परफारमेंस की समीक्षा शुरू करनी शुरू कर दी है। संभावना है कि जल्द ही कुछ नया फेरबदल देखने को मिलेगा। वही हरिद्वार में नए इंस्पेक्टरों की उपयोगिता को परखने की तैयारी भी है।
एसएसपी के रडार पर दरोगा, गिर सकती है गाज, होंगे फेरबदल

