श्रीमहंत रविंद्रपुरी के स्वाथ्य लाभ के लिए की कामना








Listen to this article

नवीन चौहान
जगजीतपुर स्थित सिद्व बली हनुमान व नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत आलोक गिरी महाराज ने डेंगू से पीड़ित मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए मंदिर में आयोजित विशेष पूजा अर्चना के दौरान महंत आलोक गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज संत समाज के प्रेरणास्रोत हैं। जिन्होंने लाॅकडाउन के दौरान गरीब असहाय लोगों को निरंतर भोजन उपलब्ध कराया और प्रशासन व शासन के माध्यम से भी निराश्रितों को हजारों कुन्तल कच्चा राशन वितरित किया। मानव सेवा के सच्चे परिचायक श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए महंत आलोक गिरी महाराज ने कहा कि गंगा मैया से प्रार्थना है कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस आयें और अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज व राष्ट्र का कल्याण करें। ईश्वर से प्रार्थना है कि देहरादून में मैक्स हाॅस्पिटल में भर्ती श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज जल्द ही स्वस्थ होकर संत समाज के बीच आकर मानव सेवा के कार्यो को गति प्रदान करें।