सोनी चौहान
हरिद्वार की एक महिला ने गुरूवार की देर रात को पंखे में चुन्नी बांध कर ली। महिला के पति ने बताया कि वह जब देर रात घर आया तो उसने देखा की उसकी पत्नी पंखे से लटकी हुई है। वह तुंरत अपनी पत्नी को लेकर सरकारी अस्पताल गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन कर रही है। पुलिस टीम को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। और ना ही आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता चल पाया है।
शालू शर्मा पत्नी मोनू उम्र 22 वर्ष निवासी पंजवानी का मकान लोधा मंडी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली नगर हरिद्वार उक्त महिला को इसके पति मोनू शर्मा द्वारा सुबह 3:00 बजे मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके पति के अनुसार जब वह देर रात करीब 1:30 बजे काम से घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी ने पंखे में चुन्नी की सहायता से लटक कर आत्महत्या की हुई है। यह दोनों मूल रूप से चंदौसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है। मृतका के शव के पंचायतनामे की कार्रवाई की जा रही है।
महिला ने पंखे से लटक कर की आत्महत्या

