चीला रेंज में मनाया गया विश्व हाथी दिवस, देखिए फोटो








Listen to this article

नवीन चौहान
राजाजी नेशनल पार्क की चीला रेंज में विश्व हाथी दिवस मनाया गया। इस दौरान रेंज के मृतक हाथियों को श्रद्धांजलि दी गई। विश्व हाथी दिवस एशियाई और अफ्रीकी हाथियों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता पैदा करने और ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 12 अगस्त 2012 को मनाया गया था। मानव गतिविधियों जैसे कि अवैध शिकार, मानव-हाथी संघर्ष और कैद में दुर्व्यवहार अफ्रीकी और एशियाई हाथियों के अस्तित्व के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं।