चारधाम यात्रा शुरू होने पर जीएमवीएन कार्यालय में की गई पूजा,यात्रियों का किया स्वागत




Listen to this article

नवीन चौहान.
चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। सर्वप्रथम यात्रा कार्यालय में पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम लि0 की प्रबन्ध निदेशक स्वाति एस भदोरिया, महाप्रबंधक-पर्यटन, सहायक प्रधान प्रबन्धक-पर्यटन एवं यात्रा कार्यालय के अन्य कर्मचारी/अधिकारी गण सम्मिलित हुए।

इसके पश्चात प्रबन्ध निदेशक, महाप्रबंधक-पर्यटन द्वारा चार धाम यात्रा में प्रस्थान करने वाले यात्रियों/पर्यटकों का फूल माला पहना कर स्वागत सम्मान किया गया तथा मिष्ठान वितरित कर यात्रा की सफलता हेतु शुभकामनाएं दी गयी। प्रबन्ध निदेशक द्वारा पर्यटकों को यात्रा में किसी भी प्रकार दिक्कत न आये इसका भरोसा जताते हुए पूर्ण सहयोग दिए जाने हेतु कर्मचारियों एवं अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

पहले दिन प्रस्थान करने वाले पैकेज टूअर न0 03, 10, अतिरिक्त टूअर संख्या 32, 40, 157 एवं 162 में कुल 50 यात्री सम्मिलित थे। सभी यात्री जय केदार एवं जय बद्री विशाल का जयकारा लगाते हुए यात्रा पर प्रस्थान कर गए। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने चार धाम आने वाले सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी।