नवीन चौहान.
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे अब तक कोई कार्रवाई आरोपी के खिलाफ न होने के विरोध में पहलवान अपने मेडल गंगा में बहाने हरिद्वार पहुंचे। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने का ऐलान किया है, हरिद्वार गंगा में मेडल प्रवाहित करने के बाद उन्होंने इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठेने की बात कही है।
वहीं इस मामले में गंगा सभा के अध्यक्ष नीतिक गौतम ने खिलाड़ियों के मेडल गंगा में विसर्जन करने का विरोध किया है। उन्होंने कि गंगा को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। गंगा सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि गंगा की पवित्रता को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए।
गंगा में मेडल प्रवाहित करने से पहले हरि की पौड़ी पर पहलवान बैठकर कर खूब रोए। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। पहलवानों को मेडल गंगा में बहाने से रोकने के लिए खाप के चौधरी भी हरिद्वार रवाना हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं।
- हरिद्वार–लक्सर में 14 स्टोन क्रेशर सीज, 10 करोड़ से अधिक जुर्माना
- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण
- नाबालिग के अपहरण के आरोपी को हिसार से किया गिरफ्तार
- मेरठ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गुरुकुल विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण
- विजिलेंस ने बिजली विभाग के जेई को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़




