युवा लैपर्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत




Listen to this article

नवीन चौहान
एक युवा लैपर्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। लैपर्ड करीब डेढ़ साल की आयु का था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना श्यामपुर क्षेत्र की है।
सोमवार की सुबह श्यामपुर क्षेत्र के हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन वाहन ने लैपर्ड को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। बताते चले कि साल 2019 में 4 लैपर्ड की नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। डीएफओ आकाश वर्मा ने लैपर्ड के सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने की पुष्टि की।