दो गोवंश पिकअप में ले जा रहे युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा








Listen to this article

न्यूज 127.
स्थानीय लोगों ने कनखल क्षेत्र में दो गोवंशीय पशुओं को पिकअप वाहन में ले जा रहे दो युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लोगों को शक था कि ये दोनों गोवंश गोकशी के लिए ले जाए जा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सुभाष नगर निवासी पीयूष शर्मा की तहरीर के मुताबिक वह अपने साथियों के साथ गुरुकुल कांगड़ी के पीछे अमला बाग के पास मौजूद थे। इसी दौरान वाल्मीकि बस्ती की ओर से शोर सुनाई दिया कि कुछ युवक जबरन गोवंशीय पशुओं को पिकअप में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह और उनके साथी मौके पर पहुंचे, जहां दो युवक पिकअप से उतरकर भागने लगे। लोगों ने पीछा कर दोनों को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अमीर और मुनीर बताए। वहीं, गुस्साए लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई भी की। आरोप है कि वे गोवंशीय पशुओं को गौकशी के लिए ले जा रहे थे। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।