दो पक्षों में हुए झगड़े में महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार




Listen to this article

न्यूज 127.
रामपुर पावटी गांव में दो पक्षों में हुए झगड़े में थाना जानी पुलिस ने महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ थाना पुलिस ने उचित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

क्षेत्राधिकारी सरधना मेरठ के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना जानी जनपद मेरठ के नेतृत्व में दिनांक 25.05.24 को ग्राम रामपुर पावटी में दो पक्षों के बीच हुये लडाई झगडे की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना जानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 147/2024 धारा 147/148/149/323/504/506/352/307/336 भादवि व 7 सी0एल0 एक्ट पंजीकृत करते हुये कुल 10 नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्व थाना जानी पर विधिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
उ0नि0 अजब सिंह थाना जानी जनपद मेरठ।
उ0नि0 श्री रामनिवास थाना जानी जनपद मेरठ।
उ0नि0यू0टी0 रंजीत थाना जानी जनपद मेरठ।
उ0नि0यू0टी0 सचिन थाना जानी जनपद मेरठ।
उ0नि0यू0टी0 जितेन्द्र सिह थाना जानी जनपद मेरठ।
म0उ0नि0 शशी राघवेन्द्र सिह थाना जानी जनपद मेरठ।
का0 1219 नीरज थाना जानी जनपद मेरठ।
का0 939 अजय भारद्वाज थाना जानी जनपद मेरठ ।