न्यूज 127.
धार्मिक आस्था का फायदा उठा रहे ढोंगियों पर हरिद्वार पुलिस ने शिकंजा कसा है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को सख्ती के साथ अभियान चलाकर अलग अलग थाना क्षेत्रों से 105 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के बाद जनपद पुलिस शनिवार को मैदान में उतरी। अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में 105 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर आमजन का शोषण कर रहे थे।
ऑपरेशन कालनेमी से प्रहार, 105 ढोंगी बाबा गिरफ्तार



