न्यूज 127.
नया साल प्रदेश के 61 अफसरों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। सरकार ने इन अफसरों को प्रमोशन देने का फैसला किया है। इन अफसरों में एसपी से लेकर डीजी रैंक तक के पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार 61 आईपीएस अफसरों को नए साल में प्रमोशन देगी। इनमें एसपी से लेकर डीजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। इस प्रमोशन के मिलने के बाद 6 जिलों के पुलिस कप्तान एसएसपी के पद से प्रमोशन पाकर डीआईजी हो जाएंगे।
नए साल में 61 आईपीएस अफसरों को सरकार देगी तोहफा



