हरिद्वार जेल में बंद 15 बंदी मिले HIV पॉजिटिव




Listen to this article

न्यूज 127.
हरिद्वार की जिला जेल रोशानाबाद में मेडिकल जांच में 15 बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिलें है। बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। इन सभी को अब अलग बैरक में रख कर इलाज शुरू कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार जिला कारागार में बंद सभी बंदियों का रूटीन मेडिकल चेकअप हुआ था। जिसके बाद रिपोर्ट आई तो 15 बंदी एड्स से पीड़ित पाए गए। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया की समय-समय पर कैदियों की स्वास्थ्य जांच की जाती है। प्रशासन को जानकारी दे दी गई है। अब स्वास्थ्य विभाग इन लोगों के संपर्क में आने वालों का पता लगाकर उनकी भी मेडिकल जांच कराएगा।