राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अंडर 15 में देव चौधरी ने जीता कांस्य




Listen to this article

योगेश शर्मा.
भारतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में लिब्बरहेडी के देव चौधरी ने कांस्य पदक जीता है।

24 अगस्त से 26 अगस्त 2022 तक यह प्रतियोगिता रोहतक हरियाणा में आयोजित की जा रही है।

खेल विभाग हरिद्वार द्वारा संचालित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र भरतपुर लिब्बरहेडी के खिलाड़ी देव चौधरी ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, प्रदीप कुमार उप क्रीड़ा अधिकारी, शिखा बिष्ट हॉकी प्रशिक्षिका, कु. प्रीतिस्ना कुश्ती प्रशिक्षिका द्वारा देव को बधाई दी गई।