नवीन चौहान.
मुंबई के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक 18 साल की छात्रा का रेप हुआ। रेप के बाद उसकी हत्या भी कर दी गई। छात्रा के रेप और हत्या का शक हॉस्टल के गार्ड पर है क्योंकि घटना के बाद से वह फरार था। हालांकि बाद में गार्ड का शव भी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर बरामद किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला दक्षिण मुंबई का है। यह हॉस्टल कोई प्राइवेट नहीं बल्कि सरकारी छात्रावास था। इस केस में कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या गार्ड ने छात्रा का रेप करके हत्या की? अगर गार्ड ने ऐसा किया तो गार्ड की हत्या किसने की? हालांकि पुलिस मानकर चल रही है कि गार्ड ने छात्रा के रेप और हत्या के बाद प्रश्चित में आकर आत्महत्या की है।
चर्चा है कि चौथी मंजिल के कमरे में अकेले रह रही 18 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि मामले में संदिग्ध, प्रकाश कनौजिया ने आत्महत्या कर ली है। प्रकाश हॉस्टल में एक सुरक्षा गार्ड और धोबी का काम करता था।
पुलिस के मुताबिक सुरक्षा गार्ड प्रकाश का शव चर्नी रोड स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पाया गया और उसके पिता ने उसकी पहचान की। सीसीटीवी फुटेज में कनौजिया (35) को आखिरी बार सुबह 4.55 बजे हॉस्टल से निकलते हुए देखा गया था।
- नकली नोटों के साथ रुड़की से एक गिरफ्तार, 500 के 38 नोट बरामद
- जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने फरियादियों की 17 समस्याओं में से का मौके पर कराया निराकरण
- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 13 मकान मालिकों किया जुर्माना
- गंगनहर के किनारे नवजात का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
- होली से एक दिन पहले कप्तान ने 4 इंस्पेक्टर और तीन चौकी प्रभारी बदले



