उत्तराखंड में मिले 2402 नये कोरोना संक्रमित








Listen to this article

गगन नामदेव.
उत्तराखंड में शुक्रवार को 2402 नये कोरोना संक्रमित मिलने से कुल प्रभावितों की संख्या 118646 पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा जारी नियमित बुलेटिन के अनुसार, आज राज्य में कुल 17 संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। यह अभी तक एक दिन में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे कुल मृतकों की संख्या 1819 हो गई। देहरादून में सर्वाधिक 1051 संक्रमित मिले हैं, जबकि हरिद्वार कुम्भ आयोजित होने के बावजूद आज भी संक्रमण की दृष्टि से दूसरे नम्बर पर रहा। यहां 539 और नैनीताल में 296 संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में 48, बागेेश्वर में 19, चमोली में 29, चम्पावत में 52, पौड़ी गढ़वाल में 76, पिथौरागढ़ में 02, रुद्रप्रयाग में 17 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं। इसके अतिरिक्त, टिहरी गढ़वाल में 39, उत्तरकाशी में 14 और उधमसिंह नगर में 220 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। अभी 34469 की रिपोर्ट आने बाकी है।