जोशीमठ में 31 शव बरामद, रेस्क्यू के साथ राहत सामग्री का काम सुचारू




Listen to this article

नवीन चौहान
जोशीमठ में आई आपदा के बाद सेना, आईटीपीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम और पुलिस विभाग के जवान सुरंग में फंसे लोगों का रेस्क्यू में लगे हुए हैं। अभी तक 31 शवों को बरामद किया जा चुका हैं, जबकि अभी 175 लोग लापता हैं।
रविवार को जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर टूटने से जल प्रलय आई। इससे नदी में बन रही पन बिजली परियोजनाओं को भारी क्षति में नुकसान हुआ। आपदा में 202 लोग लापता होने की सूची शासन ने जारी की है। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एसडीआरएफ मद से 20 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने मृतकों को 2-2 लाख और राज्य सरकार ने 4-4 लाख रूपये देने की घोषणा की है। प्रभावित क्षेत्रों में पैरा ​मिल्ट्री फोर्स राहत सामग्री भी वितरित कर रही है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पैरा मिल्ट्री फोर्स लोगों को निकालने में लगी हुई है। वहीं, अभी सर्च अभियान जारी है।
आपदा में लापता व्यक्तियों की संख्या और कंपनी एवं गांव ——
ऋत्विक कंपनी —— 21
ऋत्विक कंपनी के सहयोगी — 100
एचसीसी कंपनी —— 03
ओम मैटल —— 21
तपोवन गांव —— 02
रिंगी गांव ——— 02
ऋषि गंगा कंपनी — 46
करछो गांव —— — 02
रैणी गांव — —— 05
कुल योग ——— 202