न्यूज 127.
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक जगजीतपुर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रेात्र सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर माहौल को पूरी तरह देशभक्ति से भर दिया।
यह ब्रिटिश आधिपत्य से हमारी मुक्ति की 77वीं वर्षगांठ है, और इस महत्त्वपूर्ण अवसर का हमारा 78वां स्मरणोत्सव है। वर्ष चाहे जो भी हो, स्वतंत्रता दिवस भारत के गौरवशाली इतिहास और उसके शक्तिशाली उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला को दर्शाता है। यह अतीत की उपलब्धियों का सम्मान करने, वर्तमान चुनौतियों का सामना करने और कल के लक्ष्यों को उत्साहपूर्वक अपनाने का दिन है।

इस वर्ष भारत के स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत @2047’ है, जिसका मुख्य लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विश्वपटल पर एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।

इसी ध्येय को लेकर प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्र के संकल्प को सिद्ध करने के लिए 15 अगस्त 2024 को डीएवी,जगजीतपुर,हरिद्वार के प्रांगण में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया।

समारोह का शुभारंभ धर्म शिक्षिका अनीता स्नातिका ने अपनी ओजस्विनी वाणी से किया। विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल, पर्यवेक्षिका कुसुम बाला त्यागी व हेमलता पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित जन समूह द्वारा तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र गान गाया गया।

इसी श्रृंखला में समारोह को आगे बढ़ाते हुए प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित जन समूह को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि परिस्थितियाँ कैसी भी हो? व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति कर्मनिष्ठ होना चाहिए। प्रत्येक विद्यार्थी अपने चरित्र का श्रेष्ठ निर्माण करें। उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी दर्शाया कि हमारी संस्था बच्चों का चौमुखी विकास कर रही है। इसवर्ष Olympic 2024 में विभिन्न स्पर्धाओं में Davians ने medals लाकर देश का नाम रोशन किया है।

अंत में प्रधानाचार्य ने बताया कि हमें अपना कार्य राष्ट्रीय भावना के साथ करना चाहिए। स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत इस वाक्य को सुस्पष्ट तरीके से छात्र छात्राओं को समझाया। आज़ादी हमें कर्तव्यपरायणता सिखाती है।

सत्य और अहिंसा का हमारा सिद्धांत विश्व मान्य है। अतिथि देवोभव की परंपरा हमारी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है। राष्ट्र के 77 वर्षों की उपलब्धि व विकास यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘विकसित भारत @2047’ है, जिसका मुख्य लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विश्वपटल पर एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।

भारत की समृद्ध, वैभवशाली गाथा को बतलाता ओजस्वी गीत ‘वही देश है मेरा’ की सामूहिक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

विद्यालय के हेड ब्वाय लक्ष्य सिंघल एवं हैड गर्ल समृद्धि भटनागर ने अपने भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों व बलिदानियों को याद करते हुए विगत वर्षों में देश द्वारा प्राप्त की गई महान उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।

कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा नाटक ‘हमारे सेनानी, हमारी धरोहर’ विषय पर अद्भुत प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक नृत्य प्रस्तुति अत्यंत मनोहर रही।
बोर्ड परीक्षा 2023 -24 के परिणामों में अग्रणी रहे छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित कर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित अभिभावकगण व शिक्षकों ने छात्रों की उपलब्धियों पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। विद्यार्थियों द्वारा’ वंदेमातरम्’ सामूहिक नृत्य की अद्वितीय प्रस्तुति दी गई।
छात्रा अंशवी चौहान द्वारा देशभक्ति कविता की सुंदर प्रस्तुति दी गई। स्तुति त्रिपाठी एवं अनुष्का भट्ट द्वारा कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का नवनीत बलोदी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
कार्यक्रम का समन्वयन विद्यालय के कृष्णा सदन एवं नर्मदा सदन के द्वारा किया गया, जिसका मार्गदर्शन दोनों सदनों के इंचार्ज रश्मि बलूनी एवं सोनिया त्यागी ने किया।
राष्ट्र गीत वंदेमातरम की सुमधुर धुन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।