उत्तराखंड के 87 हजार लोगों ने वापस अपने घर आने के लिए कराया पंजीकरण




Listen to this article

नवीन चौहान
दूसरे राज्यों और जिले में फंसे लोगों ने वापस अपने घर आने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उत्तराखंड शासन में सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि अभी तक 87 हजार लोगों ने वापस आने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। इनमें अधिकांश लोग पर्वतीय जिलों के हैं।
इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाहरी राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों को वापस लाने की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा आदि उपस्थित रहे।