न्यूज127
गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय की कुलपति डॉ हेमलता के आदेश पर वर्तमान रजिस्ट्रार डॉ सुनील कुमार को पद मुक्त कर दिया गया है। डॉ सुनील कुमार के आचरण और कार्यशैली पर तमाम कर्मचारियों ने संदेह जताते हुए सवालिया निशान लगाया था। रजिस्ट्रार के खिलाफ तमाम कर्मचारी लामबंद हो गए। कर्मचारियों ने रजिस्ट्रार के खिलाफ तमाम शिकायत कुलपति से दर्ज कराई। कुलपति ने कर्मचारी संगठनों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए रजिस्ट्रार को पदमुक्त किया और उनको मूल तैनाती के लिए रिलीव कर दिया है।

डॉ सुनील कुमार डीएवी पीजी कॉलेज करनपुर देहरादून में कार्यरत थे। जहां से उनको 1 जून 2021 को प्रतिनियुक्ति पर गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के पद पर तैनाती दी गई थी। डॉ सुनील कुमार की तैनाती के बाद से कर्मचारी संगठनों में तमाम नाराजगी दिखाई पड़ रही थी।
लेकिन बुधवार को गुरूकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय परिसर के सीनेट हॉल में हंगामे और प्रदर्शन के दौरान रजिस्ट्रार की कार्यशैली पर कर्मचारियों ने सवालिया निशान लगा दिया। कर्मचारियों के कई बार फोन करने के बाद भी रजिस्ट्रार ने फोन रिसीव नही किया। हद तो तब हो गई जब कुलपति डॉ हेमलता के फोन को भी रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने रिसीव नही किया।
कुलपति डॉ हेमलता ने इस पूरे प्रकरण को बड़ी गंभीरता से लिया और अनुशासनहीनता करार दिया।
डॉ हेमलता ने बताया कि रजिस्ट्रार सुनील कुमार को पद मुक्त कर दिया गया और मूल तैनाती पर जाने के आदेश जारी कर दिए है।
डॉ सुनील कुमार ने बताया कि गुरूकुल कांगड़ी में सभाओं के पदाधिकारी आए थे। कर्मचारियों ने उनको घेरा और बदतमीजी की गई। मैंने रोकने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने मेरे साथ भी र्दुव्यवहार किया। कार्यालय बंद किया और कुलपति पर दबाब बनाया। कुलपति ने मुझे हटा दिया। हटाने का ऐसा कोई नियम नही है।