न्यूज 127.
मनसा देवी हादसे की सूचना मिलते ही एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह भी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। उसके बाद वह डीएम और एसएसपी के साथ मंशा देवी मार्ग पर वहां भी गए जहां हादसा हुआ था। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के साथ हुई वार्ता के दौरान भी वह मौजूद रहे।
उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने अपनी टीम को भी इस घटना के बाद अलर्ट मोर्ड में कर दिया और सहायता के लिए तत्पर रहने के लिए कहा। अस्पताल में भी वह जिलाधिकारी के साथ रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख एवं घायलों को पचास हजार की सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार को निर्देशित किया है कि वे सभी पीड़ितों एवं उनके परिजनों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करें। इसके साथ ही उन्होंने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, एवं यात्रा मार्गों की व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाए।
हादसे की सूचना पर एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने भी घायलों को बंधाया ढांढस




