संत रविदास ने अपने रूहानी वचनों से दिया एकता और भाईचारे का संदेश: महेंद्र दास




Listen to this article

नवीन चौहान
संत शिरोमणी रविदास समिति के अध्यक्ष महेंद्र दास ने कहा कि संत रविदास देश के उन चुनिंदा महापुरुषों में से एक हैं जिन्होंने अपने रूहानी वचनों से सारे संसार को एकता, भाईचारा पर जोर दिया। आप जी की अनूप महिमा को देख कई राजे और रानियां आपकी शरण में आए। आप ने जीवन भर समाज में फैली कुरीति जैसे जात पात के अंत के लिए काम किया।
सोमवार को जगजीतपुर में अंबेडकर पार्क में आध्यात्मिक सत्संग और भंडारे का आयोजन किया। जिसमें संत महेंद्र दास ने संत रविदास के कार्यों के साथ सिद्धांतों केा बताया। कार्यक्रम में मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि आज संतों के विचारों से देश में समानता आई है। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा​ कि आज एक नई विचारधारा ने संतों के विचारों को गौण करते हुए देश में वैमनस्य फैलाने का काम किया है। लेकिन आज भी संतों के सहयोग से वे लोग नाकाम साबित हो रहे है। पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, सुनील कड़च्छ ने कहा कि संतों के विचार हमेशा उच्च रहते हैं, जिनके बताएं मार्गों पर चलकर व्यक्ति अपनी तरक्की करता है। सत्संग के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश वालिया ने किया। इस मौके पर डा संदीप कुमार, रामदास, इसम सिंह, विनोद, राजूदास, टिंटू दास, अजय दास नौटियाल, मांगेराम, सोमपाल, यशपाल प्रधान, सतीश दूबे, प्रधान श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।