हरिद्वार में काॅलोनी के उपर टूटा 11 हजार केवी का तार, हादसा होने से बाल-बाल बचा




Listen to this article

जोगेंद्र मावी
हरिद्वार की घनी आबादी क्षेत्र के उपर से गुजर रहा हाईटेंशन की 11 हजार केवी का तार अचानक से टूट गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। गनीमत रही कि तार आधी रात को टूटा, अन्यथा दिन में यहां से गुजरते हुए लोगों की जान जा सकती थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए व्यवस्था को सुचारू करने की मांग उठाई। मामला मोहल्ला काशीपुरा अम्बेडकर कालोनी में हुआ।
बुधवार की आधी रात को 11 हजार केवी की पावर सप्लाई लाईन की तार करीब 12 बजे टुटकर गिर गई। उस समय स्थानीय निवासी सर्द रात में अपने बिस्तरो में थे। अचानक जोरदार धमाके एवं चमक से तार टुट गया। जहां यह सप्लाई की लाईन है वहां पर बड़ी ही घनी एवं सघन आबादी क्षेत्र है। रात में हुए हादसे के बाद स्थानीय लोग प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला महामंत्री ‌संजय त्रिवाल के साथ सैकड़ों स्थानीय नागरिकों तथा महिलाओं ने ऊर्जा निगम के विरूद्ध प्रदर्शन किया तथा घटना स्थल पर जेई राकेश सैनी जेई वोहरा पहुंचे। उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। इस पर जेई राकेश सैनी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही इस विद्युत लाईन को अंडर ग्राउंड करवाने का कार्य कराएंगे। जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने कहा बताया कि जबकि भूमिगत विद्युत लाईन को संपूर्ण कुम्भ क्षेत्र में भूमिगत करने का काम जिस कंपनी बिरला पावर कारपोरेशन को दिया गया था। उसे ऊर्जा निगम के विभाग ने एनओसी लेकर काम समाप्त कर दिया, जबकि भीमगोडा, नई बस्ती, ब्रह्मपुरी, काशीपुरा, मोती बाजार में यह कार्य हुआ ही नहीं। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुन्राकृति न होने की चेतावनी दी। वही मां मंसा देवी व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज विश्नोई ने कहा की अगर भविष्य में ऐसी घटना पुनः हुई तो वह उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के विरुद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालो में नितिन जाटव, संगीता देवी, सुधा देवी, राखी, रानी, कविता, काजल, रजनी देवी, सोना एवम् अनिता शामिल रही।