मुख्यमंत्री तीरथ ने हवालात में गुजारी रात, मर्डर के मुजरिम से क्या हुई बात




Listen to this article


गगन नामदेव
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को एक रात हवालात में गुजारनी पड़ी। हवालात में उनकी मुलाकात एक दूसरे आरोपी से हुई। जिसके बाद दोनों ने काफी बातचीत की। युवक मर्डर के आरोप में पुलिस ने बंद किया था। मुख्यमंत्री ​तीरथ सिंह रावत अपने बीते दिनों की यह बात ऋषिकुल में बताई। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद उन्होंने कोरोना काल में जनता पर आपदा प्रबंधन अधिनियम उल्लघंन के सभी मुकदमों को जनहित में वापिस करने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेते हुए कार सेवा में अयोध्या गए थे। जब वापिस लौट रहे थे तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हवालात में डाल दिया। जमानत अगले दिन होनी थी। तो रात हवालात में ही गुजारनी पड़ी। हवालात में एक दूसरा मुजरिम भी बंद था। उससे बातचीत शुरू हो गई। जब उससे पूछा गया कि किस जुर्म में बंद हो तो बताया कि मर्डर के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री को अपने बीते दिन ऋ​षिकुल में याद आ गए। इसी के साथ उन्होंने जाहिर कर दिया कि वह इंसानों की तकलीफ को समझते है। इसी के चलते आपदा अधिनियम के उल्लघंन के सभी मुकदमे वापिस किए गए है।