नवीन चौहान.
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी वह अपने आवास में आईसोलेट होकर सरकारी कामकाज निपटा रहे हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार दोपहर बाद ट्वीट कर अपनी कोविड टेस्ट रिपोर्ट के पॉजीटिव आने की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आए हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं’।
चूंकि मुख्यमंत्री जी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लिहाजा आईसोलेट रहते हुए उन्होंने सरकारी कामकाज वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से निपटाए।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी







