नवीन चौहान.
कुंभ के दौरान जंगल से हाथी निकलकर मेला क्षेत्र में न आ सके इसके लिए वन विभाग ने भले ही खाई खुदवाने की बात कही हो लेकिन बुधवार देर रात एक गजराज अचानक हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। देर रात करीब दो बजे पहुंचे हाथी को देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए। अधिकारियों को इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने हाथियों के पहुंचने की पुष्टि की
बताया जा रहा है कि हाथी करीब एक घंटे तक रेलवे स्टेशन परिसर में घूमता रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और रेल कर्मचारियों की मदद से हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ा।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी पंचतत्व में हुई विलीन
- भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य, बूथ तक चलेगा अभियान
- IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव ने की फिल्म नीति की सराहना
- डबल इंजन के ऐतिहासिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: सीएम धामी
- आईबी अधिकारी पर चालक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

