नवीन चौहान.
नशे का अवैध धन्धा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध स्मैक बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बरेली से स्मैक खरीदकर यहां तीन गुना अधिक दामों में बेचते थे।
कोतवाली गंग नहर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रातर्गत चलाए गये अवैध नशे की रोकथाम व उसके विरुद् निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांक 8.04.2021 को दो अभियुक्त (1)- मुकेश पुत्र राकेश उम्र 23 वर्ष (2)रेनू पुत्र राकेश उम्र 26 वर्ष निवासीगण ग्राम इब्राहिमपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को कुल 58.07 ग्राम स्मैक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया गया।
जिसमें मुकेश से 30.24 ग्राम स्मेक व रेनू से कुल 27.83 ग्राम स्मेक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। अभियुक्त गण के विरुद्ध कोतवाली गंग नहर में मु0अ0सं 295/2021व 296/21 धारा 8/21 ndps एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्तगणों को मा0 न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु पेश किया जायेगा। अभियुक्तगणों उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि वह बरेली से स्मेक खरीद कर लाते हैं व स्थानीय युवाओं को दुगुने तिगुने दामो पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते है।
- केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, सांसद बांसुरी स्वराज और अन्य दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
- विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार कर रही है निरंतर कार्य: मुख्यमंत्री
- नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने की दिशा में हो रहे प्रयास : अमित शाह
- एसएसपी नवनीत सिंह ने अपनी माताजी के साथ ‘वरिष्ठ नागरिक गृह’ पहुंचकर बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली
- मेरठ में त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट: एडीजी भानु भास्कर ने फोर्स के साथ निकाला पैदल मार्च

