नवीन चौहान.
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान जिन स्कूल कॉलेजों में परीक्षा चल रही है वहां परीक्षाएं निर्धारित गाइड लाइन का पालन कराते हुए संपन्न करायी जाएगी।
प्रदेश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में नए मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है उससे प्रदेश सरकार की चिंता बढ़ गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किये है कि प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल कॉलेजों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं बंद रखी जाए। इसके अलावा सभी कोचिंग सेंटर भी 30 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिये गए हैं। जिन स्कूलों में परीक्षा चल रही है वहां शिक्षक और स्टाफ अनुमति के बाद ही आ सकेंगे। सभी को कोविड गाइड लाइन का पालन करना होगा।
- समरसता संकल्प अभियान: कलश वंदन यात्रा में शामिल हुए असीम अरुण
- महिला दरोगा ने किया खाकी को शर्मसार, सोशल मीडिया पर शेयर की आपत्तिजनक रील
- खराब मौसम के चलते देहरादून में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल
- गौरव त्यागी हत्याकांड में DIG ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के खिलाफ बैठायी विभागीय जांच
- रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहनों को दी बड़ी सौगात







