नवीन चौहान.
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके झा ने आज भूपतवाला स्थित बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया।
उक्त चिकित्सालय में कोरोना मरीजों की देखभाल, साफ सफाई, भोजन आदि की व्यवस्था के समबन्ध में आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों की टीम बाबा बर्फानी कोविड अस्पताल पहुँची। अधिकारियों ने यहाँ के नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ खगेंद्र को समस्त बिंदुओं पर तत्काल व्यवस्था सुधार के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के डीसीएच, डीसीएचसी, बैड की उपलब्धता आदि सुविधाओं के समबन्ध में जानकारी haridwar. nic.in पर प्राप्त की जा सकती है।
- हरिद्वार: आज आधी रात से बंद हो जाएगी गंग नहर, बंदी के दौरान अर्धकुंभ के नए घाटों के निर्माण को मिलेगी गति
- सिडकुल में डेंसो चौक के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
- मेरठ पुलिस और स्वाट टीम ने किया संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग प्रकरण में तीन संदिग्ध गिरफ्तार
- दुर्गा पूजा पंडाल में महिला वॉलंटियर से दुष्कर्म का आरोप, एसआई गिरफ्तार


