गगन नामदेव
लॉकडाउन में शराब के ठेके का सेल्समैन इनोवा वाहन में अवैध तरीके से शराब की सप्लाई करते हुए कनखल थाना पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा है। पुलिस ने वाहन और शराब को सीज कर दिया है।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कनखल पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। कनखल थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जगजीतपुर शराब के ठेके के सेल्समैन करन भाटिया पुत्र रविंद्र भाटिया निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी ऋषभ अपार्टमेंट, पुरूषोत्तम विहार कनखल को दो पेटी रायल स्टैग और तीन पेटी 8पीएम शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी करन शराब की सप्लाई करने जा रहा था। चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक शंभू सिंह सजवाण, कांस्टेबल मुकेश नेगी औी रणजीत सिंह शामिल रहे।
- मेरठ पुलिस और स्वाट टीम ने किया संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
- अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग प्रकरण में तीन संदिग्ध गिरफ्तार
- दुर्गा पूजा पंडाल में महिला वॉलंटियर से दुष्कर्म का आरोप, एसआई गिरफ्तार
- फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वतखोरी! दो दरोगाओं पर मुकदमा
- बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर समेत दो लोग घायल


