नवीन चौहान
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अभी शासकीय कार्यालयों को तीन दिन और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी शासकीय कार्यालयों को 23, 24 और 25 अप्रैल को बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया था। अब इस आदेश को विस्तार देते हुए 26, 27 और 28 अप्रैल यानी आगामी सोमवार मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय बंद रखे जाएंगे।
आदेश में यह भी कहा गया है कि समस्त अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और अपने मोबाइल स्विच ऑन रखेंगे। किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जा सकेगा।
- लव जिहाद में फंसी दलित छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगायी छंलाग
- एसएसपी का एक्शन, चार पुलिसकर्मी निलंबित
- एचआरडीए की रुड़की में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
- “मिस्टर कूल” पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर: अपराधियों के लिए खौफ, जनता के लिए सुरक्षा और विश्वास का चेहरा
- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खण्डूड़ी को भावभीनी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री धामी ने बताया विकास पुरुष



