नवीन चौहान
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अभी शासकीय कार्यालयों को तीन दिन और बंद रखने का निर्णय लिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी शासकीय कार्यालयों को 23, 24 और 25 अप्रैल को बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया था। अब इस आदेश को विस्तार देते हुए 26, 27 और 28 अप्रैल यानी आगामी सोमवार मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय बंद रखे जाएंगे।
आदेश में यह भी कहा गया है कि समस्त अधिकारी और कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और अपने मोबाइल स्विच ऑन रखेंगे। किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जा सकेगा।
- कविता के रंग में रंगा DPS रानीपुर, नन्हीं प्रतिभाओं ने बिखेरी रचनात्मकता
- संस्कार और आधुनिक शिक्षा के संगम का प्रतीक बना SDIMT
- HEC कॉलेज में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी, दही-हांडी ने बांधा समां
- मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
- 26 मदरसों को मिली मान्यता, आधुनिक शिक्षा से ही संवरेंगे बच्चों के भविष्य: धामी







